मंडी। जिला में एक महिला को कार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। यह कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।इस हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा मंडी जिला के चौहारघाटी की धमच्याण पंचायत में हुआ है। इस हादसे में एक युवक गंभीर जख्मी हुआ है। जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार महिला डिपो से राशन लेने थलटूखोड़ गई हुई थी।
यहां से राशन लेकर वापस लौटते समय उसने एक कार चालक से लिफ्ट ले ली। इसी बीच धमच्याण के पास कार के चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में लुढ़क गई। जिससे दोनो गंभीर जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया और यहां से निजी वाहनों में सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया।
