मंडी। सिया हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विकास पटियाल को पुलिस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सरकाघाट कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस अब मामले की दस्तावेजी, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पुलिस फिलहाल मां से लड़ाई के बाद आरोपी के गुस्सा होकर हत्या का इरादा लेकर निकलने की थ्योरी पर ही काम कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभी जांच जारी है। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो जांच की दिशा बदल सकती है।
दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है आरोपी
आरोपी से जुड़ी पूछताछ और प्राथमिक जांच लगभग पूरी कर ली गई है। मामले में एकत्र किए गए साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है, ताकि अभियोजन पक्ष को मजबूत किया जा सके। यदि आगे किसी बिंदु पर पूछताछ की आवश्यकता महसूस होती है तो आरोपी को दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।
