मंडी। जिला के बाल विकास परियोजना अधिकारी धनी राम ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र चिकडा रा गोहर, तरायम्बली, भ्यारटा-2, वह, नागचला-2, घड़वाहन, दरवाथू-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु 16 सितम्बर, 2020 को साक्षात्कार रखे गए थे। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार प्रशासनिक कारण से स्थगित कर दिए गए हैं।
अब यह साक्षात्कार 23 सितम्बर को होंगे तथा आंगनबाड़ी केन्द्र सांबल, भरौण में सहायिका के पद हेतु 21 सितम्बर को होने वाले साक्षात्कार अब 25 सितम्बर को होंगे।
