नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र में बल्ह के तहत स्यांह गांव में एक 2 वर्षीय बच्ची के अपहरण का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुये अपहरणकर्ता युवक को पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई की।मिली जानकारी के अनुसार विमला देवी गांव पटड़ीघाट ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने परिवार के साथ गांव स्यांह में दूध की डेयरी में काम करती है। बताया कि मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी पड़ोसन श्रेष्ठा शर्मा की दोहतियों के साथ मैदान में खेल रही थी। जिसे एक युवक अचानक उठाकर अपने साथ अपहरण करके ले गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाया।
अपहरणकर्ता युवक की पहचान पंकज गांव भ्यारटा 23 साल के रूप हुई है। युवक के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उसकी खूब धुनाई की। हालांकि विमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में साफ किया है कि उसकी बेटी के साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस संबंध में बल्ह थाने के प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया िकइस मामले में बच्ची के साथ कियी प्रकार की शारीरिक छेड़छाड़ की शिकायत नहीं आई है। लेकिन पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
