सोलन(अशोक वर्धन)चुनावी वर्ष 2022 के पहले दिन ही भाजपा को करारा झटका लगा है। पच्छाद भाजपा के भाजपा नेता और प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कंवर प्रदीप सिंह ने कमल का फूल छोड़ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा है।
सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की अध्यक्षता में पच्छाद के कद्दावर भाजपा नेता कंवर प्रदीप सिंह और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप की गृह गृह पंचायत नेरी कोटली के पूर्वप्रधान व शाया शिरगुल मंदिर के मुख्य पुजारी पृथ्वीराज ठाकुर ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की।
यह तो महज शुरूआत है: मुसाफिर
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि आज से नया वर्ष शुरू हुआ है और नववर्ष से ही भाजपा को झटका लगना शुरू हो चुका है और ये झटके 2022 तक भाजपा को अब लगने वाले है। उन्होंने कहा कि यह महज शुरूआत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार कहलाने वाली भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ऊब कर आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता कंवर प्रदीप सिंह व पूर्व प्रधान नेरी कोटली पृथ्वी राज ने कांग्रेस का हाथ थामा है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे भाजपा का दामन छोड़ लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।
पच्छाद में मिशन रिपीट नहीं, मिशन डिलीट होगा
जीआर मुसाफिर ने कहा कि इस बार मिशन रिपीट नहीं, मिशन डिलीट होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से हैं, विधायक राजगढ़ क्षेत्र से हैं, लेकिन विकास कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में काबिज सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। पझौता कॉलेज के लिए सीएम ने तीन करोड़ देने की घोषणा की थी, लेकिन एक पैसा अभी तक नहीं आया। राजगढ़ में एचआरटीसी का डिपो, बीएमओ, एपीआरओ, सिंचाई योजना रासू मांदर समेत बहुत कोरी घोषाएं हुई है, जिससे लोगों का विश्वास भाजपा से उठ गया है। आगामी विस चुनाव में जनता अब भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं।
क्या कहा कांग्रेस ज्वाइन के बाद कंवर ने…
भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य कंवर प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन मे परिवर्तन होना जरूरी है क्योंकि व्यक्ति तभी अपना विकास कर पाता है उन्होंने कहा कि वे 1997 से लेकर भाजपा के साथ जुड़े रहे लेकिन जिस तरह भाजपा सरकार जनविरोधीनीतियां लेकर आ रही है उससे वे परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि लगातार डबल इंजन की सरकार ऐसे फैसले ले रही है जिससे आम आदमी के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ता भी इन फैंसले से परेशान हो चुके हैं । उन्होंने कहा कि आज भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष पच्छाद विधानसभा से सम्बंध रखते है,लेकिन वे प्रदेश का भ्रमण करने में व्यस्त है भाजपा के कद्दावर नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है ऐसे में अब भाजपा नेता इस पार्टी से ऊब चुके हैं और कांग्रेस का हाथ थाम रहे है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है और इसके बाद वे पच्छाद में कांग्रेस को मजबूत कर 2022 में पच्छाद से कांग्रेस नेता जीआर मुसाफिर को जीताकर एक बार फिर से विधानसभा भेजेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि सिरमौर की जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया अब चुनावी बेला देखकर वह फिर से हाटी के मुद्दे को हवा दे रहे हैं, लेकिन सिरमौर की जनता सब समझ रही है।
इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस नेता मियां दुर्गा सिंह, संजीव शर्मा, परीक्षा चौहान, बेलीराम शर्मा राजकुमार, रणवीर सिंह ठाकुर व पूर्ण सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
