चंडीगढ़। पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद मेयर का चुनाव भी हो गया। भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं।उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 1 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी को जहां 14 वोट मिले, वहीं AAP उम्मीदवार के खाते में 13 वोट गए। एक वोट फटा हुआ मिला, जिसे रद्द कर दिया गया। कुल 28 वोट पड़े। एक वोट रद्द करने को लेकर AAP पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया।

बता दें कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने वोटिंग का बहिष्कार किया।हाल ही में संपन्न हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में खंडित जनादेश आया क्योंकि किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 35 नगर निगम सीटों में से 14, भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक सीट मिली। आम आदमी पार्टी इस प्रदर्शन से बहुत खुश थी और विजयी जुलूस में खुद अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे। केवरीवाल का कहना था कि यह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का का ट्रेलर है, लेकिन मेयर नहीं बनने से पार्टी को झटका लगा है।
नगर निगम अधिनियम के तहत कोई दलबदल कानून लागू नहीं होता है और किसी भी दल का पार्षद किसी भी मेयर उम्मीदवार को वोट दे सकता है और इसमें कोई अवैधता नहीं है। रविवार को कांग्रेस से देवेंद्र सिंह बबला और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे मेयर का चुनाव और रोमांचक हो गया था।

You missed