शिमला | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। नई टीम में 35 पदाधिकारी बनाए गए हैं। टीम में तीन महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष और आठ सचिव बनाए गए हैं। इनके अलावा विभिन्न मोर्चो में भी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य को महामंत्री बनाया गया है। बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और बलबीर वर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमित शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, तिलकराज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा को सचिव का कार्यभार मिला।
