Spread the love

शिमला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हिमाचल के दौरे पर रहेंगे। दौरान पहले वे ज़िला चंबा में सभा स्थल सिहुन्ता ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद जिला मंडी के करसोग में सभा स्थल बरल ग्राउंड में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जिला शिमला के सभा स्थल भट्टाकुफर, कसुम्पटी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए शिमला रहेंगे .

उधर, मुख्यमंत्री विधानसभा जंसवा प्रागपुर के सभा स्थल संसारपुर टैरस घाटी में जनसभा को सम्बोधित करेगें। उसके उपरान्त दोपहर बाद ज़िला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र भोरंज में सभा स्थल खरवाड़ में जनसभा को सम्बोधित करेगें।

उधर, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह कल 11ः30 बजे होटल विलो बैंक्स शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेगें।

You missed