Spread the love

शिमला। कुमारसैन के साथ लगते बाजार ओडी में एक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और बड़े हादसे से बचा लिया। जानकारी के अनुसार यह दुकान नरेश कुमार गांव मधवानी, तहसील कुमारसैन की थी। जो लॉक डाउन की वजह से बंद थी रविवार सुबह लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है। लोगो ने अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी। थाना कुमारसैन के कर्मचारियों ने मौका पर जा कर देखा तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना पाया गया।

दुकान के अंदर मोबाइल, चार्जर, कॉस्मेटिक का सामान गिफ्ट पैक व अन्य सारा सामान जल कर खाक हो चुका था। नरेश कुमार के मुताबिक उसका लगभग 7-8 लाख का सामान जल कर खाक हो गया है। अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुस्टि की है।

You missed