Spread the love

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है. दिल्ली एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलिटेन के मुताबिक, बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें एम्स लाया गया था. उनको बुखार है. बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार देखभाल की जा रही है. वह स्थिर हैं.

गौरतलब है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स में मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में रखा गया है. डॉक्टर उनकी हालत पर निगरानी रखे हुए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अस्वस्थ होने की खबर के बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की है.

You missed