मंडी : हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के करसोग में एक बार फिर बीच सड़क आधे रास्ते HRTC की बस हांफने लग गई जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दूर दराज के क्षेत्र सेरी-शाहोट रूट पर कांडी के समीप बीच सड़क पर एचआरटीसी की बस खराब हो गई। जिस वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। यही नहीं आधे रास्ते में बस खड़ी होने से दो निजी बसें भी जाम में फंस गई। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यही नहीं लोग अपनी मंजिल तक भी पहुंचने में लेट हो गए।
करीब एक घंटे बाद बस को सड़क के बीच से हटाकर साइड में खड़ा किया गया। ऐसे में जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। एचआरटीसी बस के खराब होने पर सवारियों को प्राइवेट बस में सफर करना पड़ा। जिससे करसोग की ओर आ रही सवारियों को दोबारा किराया चुकाना पड़ा। जिससे लोगों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हुआ।
एचआरटीसी बस सुबह 7.20 पर खनेयोल बगड़ा से चली और कांडी के समीप 8.30 पर खराब हो गई। जिसके बाद 9.30 के बाद सड़क को बस हटाया गया। ममलेश्वर युवक मंडल के प्रधान युवराज ठाकुर का कहना है कि सेरी-शाहोट रूट पर पुरानी बसें भेजी जा रही हैं। जिस कारण इस रूट पर कई बार आधे रास्ते में बसें खराब हो जाती हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने परिवहन निगम से इस रूट पर नई बसें भेजे जाने की मांग की है।
