बिलासपुर/सीमा राव : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से संबध रखने वाले युवा हरफनमौला कलाकार अभिनेता नवीन वात्सायन आजकल आने वाली हिंदी बॉलीवुड फिल्म “मोदी जी की बेटी ” को लेकर काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि देश विदेश में सुर्खियां बटोर रही बहुचर्चित फिल्म “मोदी जी की बेटी” में नवीन वात्सायन एक अहम भूमिका निभाते नज़र आयेंगे। फ़िल्म का टाइटल हर सोशल साइट्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो 14 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। एडी सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म में विक्रम कोचर, तरुण खन्ना, पितोबाश त्रिपाठी और अवनि मोदी मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों द्वारा ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है, दो दिन के भीतर मिलियन में व्यूज मिल मिल चुके हैं। बिलासपुर के निवासी नवीन वात्सायन अपने फिल्मी सफ़र में लगातार सक्रियता के चलते बॉलीवुड के नामी फिल्मी बैनर में काम कर चुके हैं। जैसे सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रदर्शित फिल्म ट्यूब लाइट, बाला जी फिल्म्स की वेब सीरीज हक़ से, टी सीरीज म्यूजिक कंपनी से प्रस्तुत गीत “जाने जिगर” आदि प्रमुख हैं।
कला के प्रति अपनी अटूट लगन, निष्ठा और विश्वास के चलते नवीन वात्सायन निरंतर अपने फिल्मी सफर में उन्नति की ओर अग्रसर हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में एक पंजाबी फिल्म, भारतीय पुलिस के ऊपर केन्द्रित हिंदी सीरियल जल्दी ही प्रदर्शित होने जा रहे है जिनमें वो मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
बॉक्स
अपने सभी चाहने वालों और शुभ चिंतकों को उनके स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए नवीन वात्सायन ने सभी से आग्रह किया है कि 14 अक्टूबर को अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही बहुचर्चित फिल्म कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर “मोदी जी की बेटी” अपने परिवार सहित जरूर देखें ।
