सोलन : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी राज्यों के लोगों को प्रदेश में नौकरियां देकर ये सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है.
प्रदेश सरकार हेल्थ वर्कर भर्ती में नाइंसाफी कर रही है. जिसको लेकर कांग्रेस इसका विरोध करती है. साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने पिछले दिनों तीन लोगों को हेल्थ वर्कर के तौर पर भर्ती किया है, लेकिन ये तीनों लोग हरियाणा के रहने वाले हैं, अगर बात की जाए तो हेल्थ वर्कर का स्थानीय होना जरूरी है ताकि वह आपातकाल में भी मौके पर अपनी सेवाएं दे सके. प्रदेश में नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को आने वाले हैं. ऐसे में उनके स्वागत के लिए जोरों शोरों से प्रदेश के युवा तैयारियों में लगे हैं, लेकिन जब बात नौकरियों पर आती है तो नौकरी बाहरी राज्यों के लोगों को दी जा रही है जो सरासर गलत है मुख्यमंत्री वोट हिमाचल के युवाओं से मांग रहे हैं. और नौकरियां बाहरी राज्य वालो को, उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता जयराम सरकार को इसका जवाब मिल जाएगा।
