शिमला | हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे पीलिया और डायरिया के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट हो गई है। मेडिकल कॉलेजों के अलावा जिला अस्पतालों में प्रतिदिन जलजनित रोग के 10 से 15 मामले पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर अस्पताल प्रबंधन को प्रर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक उपलब्ध रखने को कहा है। सरकार ने जल शक्ति विभाग को भी पानी की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जहां पानी पीने योग्य नहीं है, वहां पर सूचना पट्टिका लगाने के लिए कहा है।
डायरिया के लक्षण और परहेज
- शरीर के अंदर का तापमान कम होने से उल्टी और दस्त की शिकायत।
- छोटे बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा आते हैं।
- पीलिया ग्रस्त मरीज का पाचन तंत्र कमजोर होता है, शरीर में भी पानी की कमी।
- बचाव क लिए ठंड से परहेज रखना होगा
- दूषित पानी पीने से डायरिया का बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है।
- पानी उबाल कर पीयें।
- तरल पदार्थ और हल्का भोजन ज्यादा करें।
