Spread the love

आनी : सैंज आनी ओट एनएच 305 आनी से कुल्लू की ओर कंडुगाड़ के फलेला नाला में 3 दिनों से भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
फलस्वरूप आनी और जिला मुख्यालय कुल्लू के बीच वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गयी है।
नेशनल हाईवे विभाग के आनी सबडिवीजन के अधिशासी अभियंता धन सिंह शर्मा ने बताया कि बन्द पड़े हाइवे को बहाल करने को लेकर एनएच विभाग द्वारा दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगा रखी हैं। जो युद्धस्तर पर हाइवे पर से मलबा हटाकर इसकी बहाली में जुटी है।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है जल्द ही फलेला नाला में अवरुद्ध एनएच 305 को बहाल कर दिया जाएगा और आनी कुल्लू के बीच यातायात बहाल हो जाएगा।

You missed