लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Construction) के लिए भूमि पूजन ( Bhoomi Pujan) किया था. अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से भूमि पूजन का प्रसाद वितरित किया जा रहा है. इसके लिए ट्रस्ट ने कई नामों की सूची बनाई है, जिसके तहत प्रसाद भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की खास तैयारी के तहत प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उन मेहमानों को भी प्रसाद भेजा जाएगा, जो कोविड-19 की वजह से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे. कहा जा रहा है कि ट्रस्ट की ओर से साजों सज्जा के साथ प्रसाद भेजन का काम किया जा रहा है.
तमाम दिग्गज नेताओं के पास भी भूमि पूजन का प्रसाद पहुंचाया जाएगा
इनक अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओं के पास भी भूमि पूजन का प्रसाद पहुंचाया जाएगा. आपको बता दें कि भव्य भूमि पूजन की तरह प्रसाद भी बेहद खास है, जिसमें न सिर्फ मीठा है बल्कि राम मंदिर से जुड़ी हुई तमाम और भी वस्तुएं हैं.
प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम देश के गणमान्य लोगों के लिए तैयार किए गए प्रसाद में स्टील के डब्बे में भोग के लड्डू, राम नामी अंगोछा, राम मंदिर पर आधारित कुछ किताबों के साथ एक पत्र भी है. पत्र में कोविड-19 की वजह शामिल न किए जाने पर माफी मांगी गई है. इसके साथ- साथ मंदिर निर्माण के लिए शुभकामना संदेश भी हैं.
