Spread the love

बिलासपुर/ सीमा राव : हिमाचल को बिलासपुर में एम्स की सौगात देने आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 32 मिनट वाले भाषण को पहाड़ी में जय माता नयना देवी री और जय नाहर सिंह बजिये री से शुरुआत करके उमड़ी भीड़ का दिल जीत लिया। तुसा सारे आ जो मेरी राम राम ,एम्सजा कने विजय दशमी री भी शुभकानाएं देते हुए लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा ऊपर बन्दले रिया धारा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज तां थल्ले एम्स खुलीगा ऐवे तुस्सा री बल्ले बल्ले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा । नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल से उनका पुराना नाता है और इस राज्य में बतौर भाजपा प्रभारी रहते हुए सेवाएं दी है और हिमाचल के समग्र विकास के लिए काम कर रहा हूँ ।

You missed