ऊना| हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी बस स्टैंड में एक ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित की शिनाख्त कर उसको पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। रात करीब डेढ़ बजे चिंतपूर्णी पुलिस को इस बाबत सूचना मिली। इसके बाद चिंतपूर्णी थाने के  मुख्य आरक्षी फिरोज अख्तर टीम सहित बस स्टैंड पहुंचे। यहां हैप्पी पुत्र राजेश कुमार निवासी मेन थप्पल काला अंब तहसील नाहन जिला सिरमौर मृत पड़ा था। मृतक व्यक्ति चिंतपूर्णी में ढाबा में काफी समय से काम करता था। वहीं पुलिस सूचना के अनुसार जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमे आरोपित पत्थर फेंकता दिखा। वहीं फुटेज की सहायता से पुलिस ने आरोपित की पहचान विजय निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।आरोपित मौके से फरार हो गया था। लेकिन उसको चिंतपूर्णी व देहरा पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया है।

वह वहां से बस लेकर भागने की फिराक में था।वहीं मामला देहरा पुलिस के अधीन होने से इसकी कार्रवाई देहरा पुलिस कर रही है। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया मृतक के आरोपित की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। जिसका उसको पता चल गया था। इसलिए आरोपित विजय ने पत्थर मार कर हैप्पी की हत्या कर दी। आरोपित की मंशा अपनी पत्नी की हत्या करना भी था। परंतु कमरा बंद होने से आरोपित ऐसा नहीं कर पाया। आरोपित के दो बच्चे हैं, एक लड़का व एक लड़की है। लड़का करीब 11 साल का है, जबकि लड़की की उम्र 18 वर्ष है।

You missed