Spread the love

बघाट अर्बन को ऑपरेटिव बैंक व नगर परिषद  (अब नगर निगम)  के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता (67) का रविवार को चंडीगढ़ में निधन होने की दुखद खबर है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य व पार्टी के सिरमौर प्रभारीर हे पवन गुप्ता के आकस्मिक निधन की खबर शहर में आग की तरह फैल गई।

उधर, सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि दिवंगत पवन गुप्ता को 3-4 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद चंडीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

दिवंगत गुप्ता का एक बड़ा बेटा ए-क्लास काॅन्ट्रैक्टर है, जबकि दूसरा कारोबारी है। दिवंगत गुप्ता के चार भाई व दो बहनें हैं। एक बहन की दिल्ली व दूसरी की जगाधरी में शादी हुई है। सबसे बड़े भाई पदम गुप्ता हैं, इसके अलावा अशोक गुप्ता, राकेश गुप्ता व मुकेश छोटे भाई हैं।

बता दें कि भाजपा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी क्षति हुई है। बीती देर शाम हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश शर्मा के सरकारी टूर के दौरान रास्ते में ही निधन होने की दुखद खबर आई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि दिवंगत पवन गुप्ता की बाईपास सर्जरी भी हुई थी।

2021 के स्थानीय निकायों के चुनाव में पवन गुप्ता ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन आजाद उम्मीदवार से 17 वोटों से चुनाव हार गए थे।

इसी बीच विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व नाहन के विधायक डॉ. बिंदल ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि आकस्मिक ही दुखद खबर मिली है।

उधर, सोलन के जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य , मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर,रश्मि सूद, डाॅ. राजेश कश्यप ,तरसेम भारती ,मीरा आनंद,भरत साहनी ​,शकुंतला शर्मा , रिया शर्मा ,​ऋतू सेठी,बादल  नहर ,इत्यादि ने भी गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया हैै।

 

You missed