शिमला। देश भर में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है। इसके चलते देश भर के रेड जॉन में 17 मई तक सब कुछ वैसा ही रहेगा जैसा पहले था लेकिन भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जारी दिशा निर्देश के चलते कुछ छूट दी गई है। हिमाचल के ऑरेंज जोन में बसों के परिचालन की छूट नहीं होगी, लेकिन कैब की अनुमति होगी। कैब में ड्राइवर के साथ एक ही पैसेंजर हो सकता है। ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल ऐक्टिविटीज शुरू होगी और कॉम्प्लेक्स भी खुलेंगे। ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है। इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है।
इस हिसाब से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश के उक्त 6 जिलों को ग्रीन और 6 जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश के ग्रीन जोन वाले 6 जिलों में बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार की तरफ से इस बारे में कोई भी बयान नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश का कोई भी जिला रेड जोन में नहीं है।
हिमाचल के ग्रीन जोन ऑरेंज जोन वाले जिले
ऑरेंज जोन: कांगड़ा ऊना चम्बा सिरमौर सोलन हमीरपुर
ग्रीन जोन: किन्नौर, लाहुल-स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर
