Spread the love

धर्मशाला: कांगड़ा जिला में कोविड-19 के चार नए पॉजिटिव मामले आए हैं, चारों की कोविड पॉजिटिव नागरिक दिल्ली से वापिस आए हैं। इनमें एक नागरिक ज्वालाजी उपमंडल के घलौर से संबंधित है दो नागरिक बैजनाथ तथा महाकाल से संबंधित हैं एक नागरिक लंबागांव से संबंधित है सभी नागरिक संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए थे तथा वहीं से इनके कोविड-19 के सेंपल भी एकत्रित किए गए हैं इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 105 मामले सामने आ चुके हैं तथा इनमें से 54 एक्टिव केस हैं जबकि 50 पॉजिटिव नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक की मौत हो चुकी है।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चत करें तथा फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर फ्लू कार्नर में ही तुरंत चेकअप करवाएं ताकि किसी भी स्तर पर कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सके। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को स्वयं ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में अब तक 9147 सेंपल लिए जा चुके हैं जिनमें 8437 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा शनिवार को जिला में कोविड-19 के 423 सेंपल लिए गए हैं।

You missed