Spread the love

धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चार, आठ व 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान 22 हज़ार से अधिक दर्शकों सहित वीवीआईपी व वीआईपी मेहमान धर्मशाला में पहुंचेंगे। इस दौरान शहर में अतिरिक्त पांच हज़ार से अधिक वाहनों की आवाजाही होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके चलते पुलिस विभाग कांगड़ा की ओर से विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जिसमें चार, आठ व 11 मई को धर्मशाला शहर को पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों के तहत ही चलाया जाएगा। इसमें कांगड़ा-मटौर से सभी वाहन शिल्ला से आएंगे, जबकि वाहनों की वापसी रेडक्रॉस चौक-कचहरी से सकोह धर्मशाला-गगल रोड में की जाएगी। कॉलेज-स्टेडियम रोड में मात्र एमरजैंसी व वीवीआईपी वाहनों की आवाजाही होगी, जबकि अन्य वाहनों को पूरी तरह से मनाही रहेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने जा रहे आईपीएल के तीन मैचों के दौरान क्षेत्र को सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान के तहत आठ सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही धर्मशाला स्टेडियम में भी चार सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी।

22 हज़ार से अधिक दर्शक तीनों मैचों में पहुंचने के साथ ही पांच हज़ार से अधिक वाहनों के पहुंचने की भी उम्मीद है। इसमें हिमाचल के विभिन्न जिलों सहित, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मुंबई, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, बंगलुरू, चेन्नई सहित अन्य राज्यों से दर्शक पहुंचेंगे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला-मकलोडगंज व कांगड़ा घाटी के अन्य क्षेत्रों के होटल भी जैम पैक रहेंगे। शहर में अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ-साथ वीवीआईपी मूवमेंट भी अत्यधिक रहेगी, ऐसे में धर्मशाला को पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों के तहत चलाया जाएगा। पुलिस विभाग कांगड़ा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री ने सब- इंस्पेक्टर लेवल के सभी अधिकारियों को धर्मशाला शहर में सडक़ों व पार्किंग में उचित बैरिकेडिंग सहित अन्य प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

पार्किंग व्यवस्था

पालमपुर-चांमुडा की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को जोरावर मैदान में पार्किंग प्रदान की जाएगी, वंहा से शटल बसों से दर्शक स्टेडियम तक पहुंच पाएंगे। साथ ही कांगड़ा की तरफ से शिल्ला चौंक से आने वाले वाहनों को दाड़ी मेला मैदान व अचीर्वस हब स्कूल की पार्किगं प्रदान की जाएगी। शटल बसें पुलिस मैदान के गेट पास यात्रियों को उतारेंगी, जिससे वह स्टेडियम पहुंच पाएंगे।

फुटबॉल मैदान चरान में छोटे वाहनों की पार्किंग होगी, हालांकि टीमों की आवाजाही के दौरान 20 मिनट तक उक्त रोड को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। शहर में कहीं भी बेतरतीब पार्किंग सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को टो-चैन भी किया जाएगा।

नहीं रोकी जाएंगी एमर्जेंसी-नीट परीक्षार्थियों की गाडिय़ां

एमर्जेंसी वाहनों व चार मई (रविवार) को नीट छात्रों के वाहनों को किसी भी प्रकार से किसी भी रोड में आवाजाही की मनाही नहीं होगी। छात्रों को परीक्षा सेंटर तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार के नियमों में ढील रहेगी। इसके साथ ही एमर्जंेसी में एंबुलेंस, अग्रिशमन सहित वीवीआईपी मूवमेंट में भी सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही को खुले रहेंगे।

मकलोडगंज में फरसेटगंज मैन चौक से वाहन, गोरखा चौक से टैंगल वुड अहात रजेंसी के लिए वन-वे किए जाएंगे।
सकोह से आने वाले सभी वाहनों को चीलगाड़ी-कुनाल पत्थरी रोड से होते हुए कोतवाली बाजार, आईएसबीटी बस स्टैंड बाईपास से मकलोडगंज भेजा जाएगा।
एजुकेशन बोर्ड व आसपास के वाहन भी सर्किट हाउस रोड से होते हुए कोतवाली बाजार कैंची मोड़ में पहुंचकर आवाजाही
कर सकेंगे।
कोतवाली बाजार से सकोह की तरफ जाने वाले सभी वाहन रेडक्रॉस-कचहरी चौक का इस्तेमाल
कर सकेंगे।
धर्मशाला से खनियारा जाने के लिए रेडक्रॉस चौक, चरान-दाड़ी, कंडी रोड से खनियारा जाएंगे, जबकि वापसी दाडऩू-फव्वारा चौक कोतवाली बाजार से ही हो पाएगी।
मकलोडगंज के लिए सभी वाहनों को गांधी चौक बाइपास से ही भेजा जाएगा, जबकि वाहनों की वापसी खड़ा डंडा रोड, डीसी ऑफिस रोड से फिर बाइपास रोड होते हुए सकोह से भेजा जाएगा।

ऐसा है प्लान

मैच दिनों में धर्मशाला पहुंचने के लिए कांगड़ा-पठानकोट की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को गगल-चैतडू व मटौर-बगली से वाया ढगवार-शीला दाड़ी होते हुए धर्मशाला के लिए भेजा जाएगा। हालांकि इसमें रूटीन में चलने वाली बसें मुख्य सडक़ मार्ग से आवाजाही कर सकेंगी। हालांकि इसमें कचहरी-बोर्ड व रेडक्रॉस बस स्टॉप में बसें रोककर सवारियां बिठाने उतारने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह धर्मशाला-मकलोडगंज से कांगड़ा की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रेडक्रॉस चौक-कचहरी-सकोह से होते हुए वापसी करनी होगी। इसमें पालमपुर की तरफ जाने वाली रूटीन वाहन उसी तर्ज पर आवाजाही कर सकेंगे।

वापसी का प्लान

जोरावर, दाड़ी मैदान व अचीवर्स हब स्कूल की पार्किंग से वाहन किसी भी डायरेक्टशन में वापस जा सकेंगे, हालांकि उन्हें दाड़ी बाइपास रूल को फॉलो करना होगा। फुटबॉल पार्किंग वाहनों को मात्र आईटीआई रोड में ही भेजा जाएगा, वहां से वह पालमपुर, खनियारा व धर्मशला की तरफ मूव कर सकेंगे। पुलिस मैदान से वाहनों को ईस्ट व वेस्ट गेट से बाहर निकाला जाएगा, जिसमें पालमपुर रोड वाले गेट से वाहन पालमपुर व कोतवाली बाजार की तरफ जा सकेंगे, जबकि कॉलेज रोड गेट से मात्र केसीसीबी चौक की तरफ ही वाहनों को भेजा जाएगा। साथ ही डीआईजी पार्किंग, सचिवालय व अन्य वाहन भी कचहरी चौक की तरफ जा सकेंगे, जहां से दोनों तरफ जा पाएंगे। साई मैदान में पार्क वाहन बीएड चौक से होते हुए फिर आगे जा पाएंगे।

You missed