Spread the love

धर्मशाला: अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल एसडी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डाक मंडल धर्मशाला के अन्तर्गत आज मंगलवार को मुख्य डाकघर धर्मशाला व पालमपुर में डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। राणा ने बताया कि डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आम जनता को 30 से अधिक विभिन्न सेवाओं का लाभ एक छत के नीचे उपलब्ध करवाया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं में मुख्यतः मोबाइल बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, हिम केयर कार्ड, बस टिकट बुकिंग, फास्ट टैग रिचार्ज, आयकर रिटर्न, जीवन प्रमाण पत्र, पैन कार्ड/पासपोर्ट आवेदन की सुविधा इत्यादि शामिल है। राणा ने बताया कि डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आम जनता को काफी लाभ प्राप्त होगा।

You missed