Spread the love

शिमला|प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिला के धर्मपुर विकास खंड में पंचायती चुनावों पर पुन: रोक लगाने की गुहार को लेकर आवेदन पर सरकार को नोटिस जारी किया.कोर्ट ने सरकार को इस आवेदन का जवाब शुक्रवार तक देने के आदेश जारी किए. मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को निर्धारित की गई है. प्रार्थी पवन कुमार द्वारा दायर इस आवेदन में धर्मपुर ब्लॉक में आरक्षण रोस्टर को लेकर उठाए मुद्दों पर तुरंत फैसले व फैसले तक चुनावी प्रक्रिया पर फिर से रोक लगाने की गुहार लगाई गई है.

प्रार्थी का आरोप है कि सरकार ने इस बार आरक्षण रोस्टर में कथित रूप से धांधली बरती है.इस कथित धांधली को लेकर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की कोठुआं पंचायत निवासी पवन कुमार ने इस पंचायत को लगातार पांचवीं बार आरक्षित करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. प्रार्थी के आग्रह पर ही हाईकोर्ट ने 30 दिसम्बर को जारी आदेशानुसार चुनावी प्रक्रिया पर लगाई रोक को हटा लिया था.अब प्रार्थी ने रोक हटाने वाले आदेश को वापस लेने और उसकी याचिका पर अंतिम सुनवाई करने की गुहार लगाई है.

You missed