शिमला : भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि देश मे आईटी क्षेत्र के जनक तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को आज पूरे देश मे उनकी जयंती पर याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने प्राण निछावर किये। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे देश कभी नही चुका सकता।इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में जागो हिमाचल सदभावना यात्रा की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। यब यात्रा आज से 9 सितंबर तक प्रदेश के सभी 68 ब्लाकों में से होकर गुजरेगी।
