शिमला | दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक करने के बाद प्रतिभा सिंह वापस शिमला लौट आई हैं। यहां लौटने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी से हुई बातचीत को लेकर कहा कि हाईकमान को उन्होंने साफ तौर पर यह बात कही है कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नाम पर कांगे्रस ने चुनाव लड़ा और जनता के बीच वीरभद्र सिंह की छवि को देखते हुए ही उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। अगर हाईकमान स्व. वीरभद्र सिंह की लीगेसी को नजरंदाज करती है तो इसका नुकसान कांगे्रस को हो सकता है। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को बताया कि उनके कहने पर ही वीरभद्र सिंह की लीगेसी को देखते हुए उन्हें पार्टी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी। प्रदेश में जब नगर निगम और विधानसभा के चुनाव नजदीक थे, तो उन्होंने राहुल गांधी के कहने पर ही पार्टी को एकजुट करने का प्रयास किया। उ
स वक्त के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के कहने पर वह पांगी-भरमौर जैसे इलाकों में प्रचार को गईं और पार्टी को इसके अच्छे परिणाम भी मिले। आज पार्टी अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो रही है। हाईकमान ने उनकी राय जानी है और उनकी बात को भी सुना। हाईकमान ने जल्दी फैसला लेने का भरोसा दिया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने तथा अन्य सभी मंत्रियों ने राहुल गांधी के समक्ष अपनी बात रखी है।
राहुल-खडग़े का आश्वासन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार सरकार में नियुक्तियों का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। पार्टी प्रभारी के समक्ष भी यह बात बार बार रखी है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिार्जुन खडग़े ने भरोसा दिलाया है कि जल्द संगठन बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति न बने जो रबड़ स्टैंप हो। अध्यक्ष का अपना जनाधार होना चाहिए। उसकी अपनी पहचान होनी चाहिए इसलिए किसी कद्दावर नेता को कमान देनी जरूरी है।
