Spread the love

शिमला। 8 जा रही राहत तथा भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जानकारी भी हासिल की। बैठक में अवगत करवाया गया कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और उनके रहने, खाने और फस्र्ट एड की सुविधा का समुचित प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने चंबा चौगान में रुके हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम पुर्वानुमान के अनुसार आपदा प्रबंधन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। भरमौर में फंसे यात्रियों के लिए भोजन व ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए।

बीमार और वृद्ध यात्रियों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं के लिए हवाई मार्ग से भोजन पहुंचाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा और अन्य क्षेत्रों में सडक़ें, पेयजल और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनें व पर्याप्त संख्या में श्रम शक्ति की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री ने कुल्लू और मंडी जिला के उपायुक्तों को वैकल्पिक मार्गों से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बड़ा भंगाल की स्थिति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने वहां रुके हुए लोगों के लिए हवाई मार्ग से खाद्य तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इंदौरा, फतेहपुर और पौंग डेम में संचालित किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने जि़ला लाहुल-स्पीति प्रशासन को सिस्सु में फंसे पर्यटकों की वापसी सुनिश्चित करने को कहा। सीएम सुक्खू ने मुख्य सचिव को राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बेहतर संचालन के लिए जि़ला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि वह स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधान सचिव, सचिव, जि़ला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

You missed