Spread the love

सिरमौर: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 8 अगस्त को नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब में पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे की खेप के साथ आरोपियों को सलाखों के पीछे पंहुचाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 455 नशे के कैप्सूल्स बरामद किए हैं।

डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एएसआई सोम प्रकाश व एसआईयू नाहन की टीम ने जामनीवाला के पास कुलदीप कुमार व सुनील कुमार निवासी बद्रीपुर के कब्जे से 250 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में एचसी भूपिंदर सिंह व उनकी टीम ने आशीष कुमार निवासी रामपुर घाट, सतीवाला के कब्जे से बहराल के समीप 205 कैप्सूल बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

You missed