हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग में तबादला आदेशों का 20 दिन बाद भी पालन न करने पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने कड़ा संज्ञान लिया. शनिवार को हमीरपुर में वन विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली.उन्होंने डीएफओ से कहा कि तबादले के बावजूद आपने पद क्यों नहीं छोड़ा, क्या आप सरकार के आदेशों को नहीं मानते. निर्देश दिए कि अगले सप्ताह तक डीएफओ अपने-अपने पद संभालेंगे.अन्यथा, कड़ी कार्रवाई होगी.सरकार ने 17 नवंबर को 12 वन अधिकारियों के तबादला आदेश किए थे.
डीएफओ हमीरपुर डॉ. एलसी बंदना को वन विकास निगम हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक, निगम के मंडलीय प्रबंधक अमित शर्मा को डीएफओ हेडक्वार्टर पद पर बदला था. अमित शर्मा के डीएफओ पद पर ज्वाइन करने के बावजूद डॉ. एलसी बंदना ने वन विकास निगम में ज्वाइन नहीं किया. मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए गंभीरता से काम कर रही .
