भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ
राकेश शर्मा बबली ने जारी प्रेस बयान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक 3 जून 2020 को हुई।बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए जो कृषि क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए भारत के किसानों की मदद करने में एक लंबा रास्ता तय करेंगे डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर एक बैठक हुई बैठक में किसान और देश में निवेश को लेकर अहम फैसले लिए गए सरकार ने कुल 6 फैसले लिए जिसमें से 3 किसानों के लिए है। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि कृषि को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने किसानों की 50 वर्षों से चली आ रही मांगों को पूरा किया है उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम एपीएमसी अधिनियम में किसान हितैषी सुधार किए गए हैं उन्होंने कहा कि आज कृषि उत्पादन की कोई किल्लत नहीं है और इसीलिए ऐसे समय बंधन डालने वाले कानून की जरूरत नहीं थी।इसका कानून में निवेश को रोका इसके कारण निर्यात नहीं बड़ा आज इसलिए इस लटकती तलवार को सरकार ने खत्म किया और किसानों को अब अच्छी कीमत मिलेगी उन्होंने कहा कि यह बंधन फिर तब लगेगा जब जब कोई प्राकृतिक आपदा या अत्यधिक महंगाई होगी। डॉ राकेश शर्मा बबली ने आगे कहा कि किसान अब कहीं भी अपना उत्पादन बेच सकेगा किसानों को ज्यादा मात्रा में अनाज बेचने की अनुमति मिली है उन्होंने कहा की कॉमर्स इंडस्ट्रीज को लेकर भी निर्णय लिया गया है बबली ने कहा कि हमें दुनिया की कंपनियों की हालत पता है भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो सकता हो इसके लिए एंपावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी जब बनाया गया है और साथ ही हर मंत्रालय में प्रोजेक्ट प्लांट सेल होगा इससे भारत में निवेश करना और आसान होगा इससे इकोनामी को बूस्ट मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा कि पिछले 6 सालों में लगातार पीएम मोदी की कोशिश है कि कैबिनेट के फैसले के केंद्र में गांव गरीब और किसान इन सालों में गांव के विकास और किसान की समृद्धि की दृष्टि से अनेक निर्णय हुए हैं इस दौरान डॉ राकेश बबली ने हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को भाजपा शासित राज्यों में बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को समस्त हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बधाई दी है
