डाक कर्मी युवती का छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है डाक कर्मी युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती डाक विभाग में नौकरी करती है व यहां किराये के मकान पर रहती है। वहीं मकान मालिक के बेटे ने युवती को मोटरसाइकिल पर साथ चलकर डाक बांटने के लिए कहा व जब वह डाक बांटकर वापस आए तो युवक ने अपना मोटरसाइकिल ऐसी एकांत जगह पर खड़ा कर दिया जहाँ कोई आता जाता नही और वहां पर युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने इसका विराेध किया व युवक के घर जाकर सारी बात बताने की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया युवती के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है व युवक से भी पूछताछ जारी है।
