ठियोग| क्षेत्र के साथ लगते देवगढ़ के कामाक्षा देवी मंदिर के गुर द्वारा खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार मां कामाक्षा देवी मंदिर में गुर 50 वर्षीय नारायण दत्त शर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। थाना प्रभारी ठियोग आईपीएस अमित यादव ने बताया कि क्यार पंचायत के प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कामाक्षा देवी मंदिर के गुर नारायण दत्त शर्मा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, जिसके उपरांत पुलिस दल ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।
