Spread the love

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब मामले के बाद जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्‍करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। दो सप्ताह में पुलिस ने करीब 25 लाख मिलीलीटर अवैध देसी शराब पकड़ी है। हर रोज पुलिस हजारों मिलीलीटर देसी शराब बरामद कर नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। मंगलवार को भी पुलिस विभिन्न पांच मामलों में साढ़े 24 हजार मिलीलीटर देसी शराब बरामद की। जिसमें पुलिस थाना नूरपुर के तहत आघार का तालाब में तरसेम सिहं निवासी टुंड डाकघर पंजाहड़ा तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा की दुकान से 6,000 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है।

वहीं पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने भेरता में राजकुमार निवासी भेरता डाकघर व तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के पास से 5,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। सदर थाना धर्मशाला के तहत शीला में नवीन सिंह पठानिया निवासी शीला डाकघर पासू तहसील धर्मशाला की दुकान से 3,350 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस थाना भवारना के तहत क्यारा मोड में भगवान दास निवासी क्यारा डाकघर क्यारवां तहसील धीरा के पास से 5,250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। एक अन्य मामले में पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने बरोटा में एक महिला के घर से 5,000 मिलीलीटर शराब बरामद की है।

You missed