Spread the love

जवाली उपमंडल बूहल खड्ड में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। युवक सोमवार को अपनी बहन के घर नियाल गया था और वहां से अपने दोस्त को फोन किया कि मुझे आकर ले जा। दोस्त उसको लेने गया लेकिन उसको फोन करता रहा पर युवक ने फोन नहीं उठाया। इसलिए दोस्त वापिस आ गया।

उसके उपरांत समलाना के रमेश चंद को खड्ड किनारे मोबाइल और चप्पल मिलीं तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन रात के अंधेरे में सर्च ऑपरेशन को स्थगित कर दिया। लेकिन आज सुबह फिर से खड्ड में तलाशी शुरू की गई तो काफी देर बाद युवक का शव बाहर निकाला।

डीएसपी जवाली ओंकार चन्द ने बताया कि बूहल खड्ड से बलविंदर सिंह का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को देर सायं बूहल खड्ड किनारे समलाना के निवासी रमेश चंद ने मोबाइल और चप्पल पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर खड्ड में स्थानीय लोगों की सहायता से तलाश शुरू की। मंगलवार को युवक का शव मिल गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

You missed