Spread the love

मंडी|मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कौल सिंह ठाकुर पर तीखे जुबानी हमले किए और कौल सिंह को मंडी विरोधी तक करार दे दिया. महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह खुद कभी सीएम नहीं बन पाए और यही कारण है कि मंडी से बने सीएम का वह इस्तीफा मांग रहे हैं. मंत्री ने शिमला जिला के लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि भले ही वीरभद्र सिंह ने शिमला जिले में काम नहीं करवाए लेकिन शिमला जिले के लोगों ने कभी उनका विरोध नहीं किया और न ही इस्तीफा मांगा. उन्होंने कहा कि मंडी जिला को पहली बार यह सौगात मिली है और यहीं के स्वयंभू नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं.

ऐसे लोगों को मंडी की जनता कभी माफ नहीं करेगी.महेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर भी तीखा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान कांग्रेस बिल में छिप गई थी और अब धीरे-धीरे बिल से बाहर आ रही है. उन्होंने कांग्रेसियों से पूछा कि वह बताएं कि उन्होंने लॉक डाउन के दौरान आम जनता के लिए क्या किया. कांग्रेस के पास सरकार पर आरोप लगाने के सिवाय और कोई काम नहीं है.महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वेंटिलेटर खरीद मामले में घोटाले को आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेताओं को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश में सर्वाधिक पारदर्शिता के साथ वेंटिलेटर की खरीद की गई है.

उन्होंने कहा कि जो डम्मी वेंटिलेटर होता है उसकी कीमत साढ़े तीन लाख है, जबकि कंपलीट वेंटिलेटर साढ़े दस लाख में खरीदा गया है. इस मौके पर उनके साथ विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, प्रकाश राणा और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह भी मौजूद रहे.

You missed