उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और डिफरेंट आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर उर्फी कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं लेकिन फिर भी उन्हें दुनिया की बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। उर्फी हमेशा कुछ नया ट्राई करती हैं और अपने लिए डिफरेंट कपड़े डिजाइन करती हैं। बिदांस मिजाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी इस बात का कई बार खुलासा भी कर सकती हैं कि वे कपड़े खरीदकर लाती हैं और फिर अपने मन मुताबिक उन्हें नए तरीके से डिजाइन करती हैं।
अपने कपड़े खुद डिजाइन करती है उर्फी
उनके स्टाइल को सोशल मीडिया पर लोग ही ट्रोल नहीं कर चुके बल्कि कई नामी सेलिब्रिटीज भी उन्हें आड़े हाथों ले चुकी हैं लेकिन उर्फी को किसी के कहे का फर्क नहीं पड़ता। स्टाइलिश अंदाज को पसंद करने वाली उर्फी अपने कपड़ों के साथ नए एक्सपेरिमेंट करके सभी को चौंंका देती हैं। कभी उर्फी ग्लास के कपड़े पहने नजर आती हैं, तो कभी पत्तों, चांदी का वर्क से बनी ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराती हैं। इसी तरह उर्फी ने एक बार बोरी से ड्रेस बनाकर पहन ली थी। उर्फी की ड्रेस की बात करें, तो एक बार उर्फी ने आलू की बोरी से ड्रेस बनाकर पहनी थी। इस ड्रेस को पहनकर उर्फी ने इंस्टाग्राम पर रील भी शेयर की थी। इस रील के साथ उर्फी ने लिखा था कि 10 मिनट में बोरी से ड्रेस बनाई है। ऑफ शोल्डर टॉप के साथ उर्फी ने मिनी स्कर्ट भी बोरी से ही बनाई थी। इस वीडियो को देखकर उन पर कई मीम्स भी बने थे। कई यूजर्स ने उन्हें एक ड्रेस डिजाइनर रखने की सलाह दी, तो किसी ने उन्हें लोकल मार्केट से सस्ते कपड़े खरीदने का सजेशन दिया। ट्रोल्स के बीच उर्फी फैन्स उनकी इस क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए भी नजर आए।
