Spread the love

कुल्लू। क्षेत्र में एक चलती वैन में आग लग गई। गनीमत इस बात की रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है की इस दौरान वैन (एचपी 20 6589) में 4 यात्री भी बैठे थे। जैसे ही वाहन से धुआं उठा तो चालक ने बड़ी मुस्तैदी से वैन को रोका और यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाला। देखते ही देखते वैन ने आग पकड़ ली। इस घटना में हजारों रुपए का नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे, जो दोहरा नाला से मोहल की तरफ आ रहे थे कि पंचाहली के पास यह घटना पेश आई। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

You missed