चम्बा। सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से चंबा लौटे दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद संख्या बढ़कर 5 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 1 तक पहुंच गई थी, लेकिन बीते तीन दिन से लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बद्दी में ये व्यक्ति कहां कार्यरत थे।
उधर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने पुष्टि की है। उधर बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि चंद मिनट पहले ही जानकारी मिली है। हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि चंबा से जांच के लिए मंगलवार को 42 सैंपल भेजे गए थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार संक्रमित पाए गए दोनों ही व्यक्ति 30 अप्रैल को बद्दी से लौटे थे।
