Spread the love

आनी। उपमंडल में संवासर के पास एक तेंदुआ मृत मिला। जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की च्वाई रेंज के तहत इस क्षेत्र में वन विभाग की टीम पहुंची और तेंद़ुए का शव अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के शव को च्वाई लाया गया है, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विभागीय जांच में अभी तक तेंदुआ की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग के अनुसार तेंदुआ के शरीर पर किसी तरह के घाव नहीं है जिस कारण अभी उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लिहाजा, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इसकी मौत के कारणों का पता चलेगा।

You missed