Spread the love

चंबा| जिला के चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है।हादसे में कार चालक विजय कुमार, नीलम महाजन पत्नी विजय महाजन निवासी नगरोटा बंगवा, राधिका पत्नी अर्पण महाजन व अव्या महाजन पुत्री अर्पण महाजन निवासी सभी नगरोटा बंगवा कांगड़ा घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती करवाया गया है।

शुक्रवार को कार कांगड़ा के नगरोटा से वाया जोत चम्बा की तरफ आ रही थी। जब मंगला के पास पहुंची तो उतराई पर अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई।चालक ने कार को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे कार सड़क पर पलट गई। एसपी अरूल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

You missed