Spread the love

चंबा| जिला के ग्राम पंचायत सुंगल बन्नू भियोड गांव में रविवार देर रात पहाड़ से भूस्खलन हो हुआ और एक मकान उसकी चपेट में आ गया. इस मकान के एक कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय जयवंती देवी पत्नी स्व. रुलदू राम के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच जयवंती देवी व उसका बेटा रात्रि भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी बीच देर रात करीब एक बजे पहाड़ से भूस्खलन हो गया।रात करीब एक बजे पहाड़ से भूस्खलन हो गया

भूस्खलन इतना खतरनाक था कि भारी पत्थर व मलबा दीवार तोड़कर कमरे के अंदर जा घुसा । ऐसे में वहां पर सो रही महिला पत्थरों व मलबे के नीचे दब गई। भूस्खलन होने के कारण जब कमरा ध्वस्त हुआ तो जोरदार आवाज आई, जिसे सुनकर जयवंती का बेटा घबराकर उठ खड़ा हुआ तथा अपने कमरे से बाहर निकला। इस दौरान उसने जो देखा वह काफी भयानक मंजर था। उसकी माता का कमरा ध्वस्त हो चुका था। इस पर उसने देर न करते हुए उसने पुलिस को इसकी सूचना दी ।

सूचना मिलते ही सदर थाना चंबा से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई तथा महिला को वहां से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की भूस्खलन की जद में आने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज चंबा भेजा। जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त जयवंती व उसका बेटा ही घर पर थे। जबकि, उसकी बहु अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी। वहीं सोमवार को एसडीएम चंबा नवीन तंवर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

You missed