शिमला । देश के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा पडऩे के कारण शिमला से ज्यादा दिल्ली सहित राजस्थान के जैसलमेर और हरियाणा के हिसार में ठंड पड़ रही है। मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, जबकि दिल्ली में 4.3, जैसलमेर में 5.9 और हिसार में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक पांच जिलों में घना कोहरा पडऩे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। कोहरे का असर यातायात, कृषि व बागवानी पर भी पड़ रहा है। हालांकि मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही, जिससे इन क्षेत्रों में लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। प्रदेश में 142 सड़कों पर यातायात अब भी बंद है। इनमें से 136 सड़कें लाहुल-स्पीति जिला में हैं।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.4, 18.4
- सुंदरनगगर, 1.0, 21.7
- भुंतर, -0.5, 18.1
- कल्पा, -2.2, 7.3
- धर्मशाला, 3.2, 15.8
- ऊना, 5.6, 19.2
- केलंग, -10.0, -1.3
- नाहन, 8.9, 18.8
- सोलन, 0.8, 24.0
