शिमला। आज एक बेकाबू ट्रक ने राजधानी के उपनगर खलीनी में कार को कुचल दिया। इसमें कार बुरी तरह से डैमेज हो गई। कार के ऊपर गिरने से पहले दूसरे वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में गनीमत इस बात की रही कि दोनों ही कारों में हादसे के वक्त कोई भी मौजूद नहीं था। अलबत्ता, ट्रक के चालक को चोटें आई हैं। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
इन दिनों कर्फ्यू की वजह से सीमित वाहन ही चल रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों द्वारा सड़क के खाली होने पर गलती की जा रही है। ओवर स्पीडिंग भी जारी है। बीते कल रोहडू हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जबकि तीन घायल हुए थे।
