शिमला। पिछले24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 82 नए मामले पाए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौत शिमला जिला में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। यह व्यक्ति कोविड के साथ-साथ निमोनिया और कार्डियोपल्मनरी अरेस्ट से भी जूझ रहा था। इस व्यक्ति की मौत से प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3860 हो चुका है।

कोविड के नए मामलों में बिलासपुर जिला में छह, हमीरपुर चार, कांगड़ा 36, कुल्लू पांच, शिमला 10, सिरमौर पांच, सोलन 14 और ऊना जिला में चार नए मामले आए हैं। कोविड के मामलें में कटौती होने से लोगों राहत जरूर मिली है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अभी भी जरूरी है।

You missed