Spread the love

कोटखाई। क्षेत्र में बीती रात एक ऑल्टो कार के नदी में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार नंबर (HP-09A-3649) कोकुनाला पूल से हादसे का शिकार होकर नीचे नदी में जा गिरी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पैदल चल रहा राहगीर टक्कर लगने से घायल हो गया। हादसे में मृतक महिला की पहचान शिला देवी ठियोग के रूप में हुई है।

वह पीडब्लूडी विभाग में कोटखाई कार्यरत थी। साथ ही उसके बेटे अभिषेक की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ड्राइविंग सीखते वक़्त पेश आया।

You missed