Spread the love

पालमपुर| कृषि विवि पालमपुर में होने वाली प्रवेश परीक्षाएं और काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों के चलते फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। प्रवेश परीक्षाओं और काउंसलिंग की तारीखों की विवि जल्द घोषणा करेगा।कृषि विवि में दस अक्तूबर को बीएससी ऑनर्स व बीवीएससी एंड एएच की प्रवेश परीक्षा थी। 18 अक्तूबर को एमएससी एग्रीकल्चर व एमबीएससी के कार्यक्रमों समेत ईटी आधारित और मेरिट आधारित प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीख अगले आदेशों तक टाल दी गई है।

कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं समेत अन्य कार्यक्रमों और काउंसलिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसके लिए जल्द नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

You missed