Spread the love

कुल्लू : कुल्लू पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करी करने वालो को पकड़ने में सफल रही है l इसी के तहत वीरवार बंजार पुलिस ने देर रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक किलो 38 ग्राम चरस के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग पर चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने योजना तैयार की और महिला पुलिस को देखकर घबरा गई शक के आधार पर जब पुलिस टीम ने महिला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 38 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस टीम ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बंजार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू सागर चंद्र ने की है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला से पूछताछ की जाएगी की चरस किसकी है और कहां ले जा रही थी। इस मामले में कौन-कौन शामिल है इसकी छानबीन की जाएगी। पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाइ जारी रहेगी।

You missed