Spread the love

कुल्लू : कुल्लू के नगवाई में पंजाब रोड़वेज की एक बस गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बची। जो सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के दौरान सड़क से बाहर हो गई और बस सड़क के किनारे में फंस गई। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि पंजाब रोड़वेज की बस कुल्लू से पंजाब की ओर जा रही थी तो नगवाई में पास यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई गनीमत यह रही कि बस का निचला हिस्सा सड़क के किनारे में फंस गया अन्यथा बस ब्यास नदी में जा गिरती। जानकारी के मुताबिक बस ने करीब 15 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

You missed