Spread the love
शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की हिमाचल में आम चुनावों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा भी जल्द अपने प्रत्याशी तय करने जा रही है, भाजपा एक संगठन आधारित राजनीतिक दल है और हम लोकतंत्र में विश्वश रखते है। इस बार प्रत्याशीयो के चयन से पूर्व भाजपा अपने कार्यकर्ताओ से राय एकत्रित कर रही है ,इसी कड़ी में आज सभी चार संसदीय क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जिला बैठकों का आयोजन किया गया है।
इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला, मंडल के पदाधिकारी, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मोर्चे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्रियों और पंचायती राज संस्थानों में जीते प्रतियाशियों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की मतदान के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी राय पार्टी को दे रहे है।
इस राय का समावेश संसदीय क्षेत्रश: किया जा रहा है और इस बार भाजपा का प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के राय से होगा।

You missed