शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने एनएसयूआई द्वारा देशव्यापी अभियान जिसमें उन्होंने वी. ए. प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को उनके प्रदर्शन पर अगली कक्षाओं में बैठने, प्ररमोट करने की अनुमति देने व अंतिम वर्ष के छात्रों को ग्रेस मार्क देने की मांग की है का पुरजोर समर्थन किया है। राठौर ने कहा है कि देश मे कोरोना माहमारी के चलते सभी शिक्षण संस्थान बंद पड़े है।कोरोना को लेकर आगे क्या स्थिति रहती है कुछ कहा नही जा सकता।
उन्होंने कहा है कि स्नातक परीक्षाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है इसलिए छात्रों को प्ररमोट कर आगे की कक्षाओं में बैठाया जाना चाहिए।उन्होंने इनकी फीस माफ़ करने और जिन छात्रों ने अपनी पढ़ाई के लिए बैंक ऋण ले रखे है उस ऋण को भी माफ़ करने की मांग की है, क्योंकि इस समय देश मे बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई है।
राठौर ने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि छात्र हित मे एनएसयूआई की इन मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसे तुरंत माना जाए।
